Yaad-E-Murshid Free Eye camp Day-1

आपको बता दे सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा में आज यानी 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस संस्था के प्रमुख संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से अंधेरी जिंदगियों में रोशनी लाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के दूसरे आध्यात्मिक गुरु परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में 29वें विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसको ‘याद-ए-मुर्शिद’ फ्री आई कैंप के नाम से जाना जाता है।
आपको बता दें इस शिविर की शुरुआत डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी धाम में की गई। जिसका शुभारंभ शाही परिवार, डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट, कैंप में सेवा मुहैया कराने वाले चिकित्सक, उपस्थित साथ संगत व सेवादारों द्वारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ पाक पवित्र नारा लगाकर किया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर
मिलता है सच्चा सुख केवल…..।। अरदास लगाकर इस नेत्र जांच शिविर की शुरुआत की गई।
Glimpses of 29th Mega Free Eye Camp- Day 1

आपकी जानकारी के लिए बता दे, आज इस विशाल नेत्र जांच शिविर की शुरुआत हो गई है। जो लगातार 1992 से प्रत्येक वर्ष 12 से 15 दिसंबर तक लगाया जाता है। जो पूर्ण रूप से निःशुल्क है। इस कैंप से अब तक हजारों लोगों को नई रोशनी मिली है।
इस बार इस कैंप में कोविड-19 को देखते हुए कुछ निर्देश दिए गए हैं। जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस कैंप में जांच कराने के लिए पंजीकरण 10 दिसंबर को शुरू हो गए थे। आपको बता दें 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक कुल 1477 पंजीकरण हो चुके हैं। जिनमें 861 महिलाएं 666 पुरुष शामिल है।
Date wise Report-
{Female Registration}
10/12/2020 = 146
11/12/2020 = 313
12/12/2020 = 352
कुल = 811
Male Registration-
10/12/2020 = 140
11/12/2020 = 224
12/12/2020 = 302
कुल = 666
देश भर से आए चिकित्सक कैंप में दे रहे सेवाएं-

12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले ‘याद-ए-मुर्शिद’ नेत्र जांच शिविर में देश भर से आए चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें नेत्र रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गर्ग, डॉक्टर कनिका, डॉ गौरव अग्रवाल व डॉक्टर वैदिक आदि अपनी सेवाएं निःस्वार्थ भाव से दे रहे हैं।
डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी कैंप में निःस्वार्थ भाव से दे रहे सेवाएं-

आपकी जानकारी के लिए बता दे, जहां लोग अपने ही परिवार के काम नहीं आते वहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी नेत्र जांच शिविर में निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे है। यह अनुयायी पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से मरीजों की हर संभव देखभाल कर रहे है व इंसानियत की नई परिभाषा दे रहे है।
Source of inspiration for millions-

करोड़ों लोगों में मानवता की सेवा का जज्बा भरने का सारा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को जाता है। जिनका एकमात्र उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा से ही डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी 134 मानवता भलाई के काम करते हैं। उन्हीं की पावन प्रेरणा से हजारों लोगों की अंधेरी जीवन में उजाला भरने के लिए आज इस वार्षिक नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। अब देखना यह है कि इस बार यह शिविर 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक कितने लोगों के जीवन में उजाला लाता है और उनके जीवन में खुशियां भरता है।
Conclusion-
आप सभी से अनुरोध है कि अगर आपके आसपास कोई भी गरीब व जरूरतमंद नेत्र रोग से पीड़ित है। तो आप उसे इस शिविर में अवश्य लेकर आए और किसी के जीवन में रोशनी लाकर उसकी खुशी का कारण बने।