आखिर Social media पर क्यों trend में रहा #FastForNation

आपको बता दे गत सोमवार को FastForNation ये #टैग ट्विटर जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर ट्रैंड में रहा। यह जितना trend में रहा उतनी ही इसके पीछे छूपी भावना है। आपको बता दे मात्र एक संदेश से करोडो़ लोगों ने देश की सुख-शान्ति व खुशहाली के लिए व्रत रखा। इसी कारण शायद यह ट्रैंड में भी रहा।
FastForNation का उद्देश्य-
देश की सुख शान्ति व खुशहाली के लिए करोडो़ लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की व 12 से 24 घंटे का व्रत भी रखा। देश में अमन शांति बनी रहे व हमारे देश से भूखमरी समाप्त हो यही इसका उद्देश्य है। आपको बता दे बाबा राम रहीम सिंह जी द्वारा भेजे गए पत्र में इस व्रत का जिक्र किया व लाखों लोगों ने संदेश मिलते ही व्रत की शुरुआत की।
इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार, करोड़ों लोगों ने देश की सुख शांति के लिए रखा एक साथ उपवास-

इतिहास के पन्नों को अगर टटोला जाए तो आपको अनेकों गुरु-शिष्यों के उदाहरण मिल जाएंगे। परन्तु आज हम आपको 6 करोड़ ऐसे भक्तों से मिलवाते हैं जिनकी अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और दृढ़ विश्वास इतना है कि जो सृष्टि की सेवा के लिए जो 24*7 तत्पर रहते हैं। रविवार 28 फरवरी को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में सत्संग आयोजित किया गया। जिसमें बाबा राम रहीम द्वारा सुनारिया से भेजा गया पत्र पढ़कर सुनाया गया, जिसमें बाबा राम रहीम जी ने भारत देश की सुख शान्ति व खुशहाली के लिए (12 से 24 घंटे) व्रत रखने का संदेश दिया। गुरु जी के संदेश को पाते ही अनुयायियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। कुछ लोगों ने तो उसी समय व्रत शुरू कर दिया।
अपने गुरु का संदेश पाते ही लाखों भक्तों ने एक साथ रखा व्रत-
इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया की 6 करोड़ लोगों ने एक साथ देश की खुशहाली व सुख शांति के लिए व्रत रखा हो। बाबा राम रहीम जी के संदेश को सुनते ही लाखों अनुयायियों का उत्साह देखने योग्य था। किसी ने 12 घंटे का व्रत रखा तो किसी ने 24 घंटे का रखा। अनुयायियों ने व्रत ही नहीं रखा बल्कि उस दिन का खाना अपने आसपास के जरूरतमंद गरीब लोगों को बांटा। देशों विदेशों में कई लोगों की भूख को मिटाया गया।
एक दिन का बचा राशन जरुरतमंद परिवारों को किया गया वितरित-

आपको बता दे पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन महा रहमोंकरम दिवस पर पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा अपने शिष्यों के लिए गुरु पत्र भेजा गया, जिसमें पूज्य गुरु जी ने देश की शांति के लिए 1 दिन का व्रत रखने का संदेश दिया। गुरु जी के वचनों पर अमल करते हुए देश-विदेश में डेरा श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रखा गया। आपको बता दें पूज्य गुरु जी के वचन अनुसार इस उपवास से पहले करोड़ों श्रद्धालुओं ने देश की खुशहाली के लिए अरदास ही नहीं की बल्कि बड़ी तादाद में 1 दिन का बचा हुआ राशन एकत्रित कर जरूरतमंद परिवारों को बांटा गया ताकि देश का कोई परिवार भूखा ना रहे। यह जो व्रत रखा गया इसमें बच्चे, बूढ़े सभी शामिल थे।
आपको बता दें कि बाबा राम रहीम जी के अनुयायी 135 मानवता भलाई के कार्य करते है। जिनमें से एक कार्य जरुरतमंद लोगों को राशन वितरित करना है। आपको बता दे डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पहले भी सप्ताह में एक दिन का उपवास रखते है व उस दिन के खाने को जरूरतमंद लोगों में बांटते हैं और इनके द्वारा देशों व विदेशों में कई ‘फूड बैंक’ खोले गए हैं।
आज के स्वार्थी युग में हर इंसान की सोच बाबा राम रहीम के अनुयायियों की तरह होगी तो देश में भूखमरी जैसी समस्या खत्म हो जाएगी व देश की तरक्की होगी।